देशएक्स्क्लूजिव

DELHI LONDON ROAD TRIP: भारत से लंदन तक का रोड सफर, 23 देश पार कर Scorpin-N पहुंची लंदन

Delhi London Road Trip: हम हर रोज किसी न किसी से घूमने की चर्चा सुनते ही है। मौसम के इस सुंदर मिजाज ने हर किसी को बाहर घूमने में मजबूर किया है। कोई अपने शहर में घूम रहा है तो कोई आस पास के शहर तक। वहीं कुछ लोग निकले है भारत भ्रमण पर लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसा बताने वाले है जिसको सुन कर आप हैरान रह जाएंगे। हम बात कर रहे है दिल्ली – लंदन रोड ट्रिप की।

Delhi London Road trip

Delhi London Road Trip की शुरुआत

जी हाँ, दिल्ली से लंदन रोड़ यात्रा भी संभव है, और हाल ही में ऐसा कर दिखाया है यूट्यूब स्टार अनमोल जैसवाल ने। आइए जानते है की उन्होंने कैसे और कहाँ कहाँ यात्रा करी। अनमोल जैसवाल जिनका यूट्यूब चैनल इंडियन बैकपैकर के नाम से है ने अपने सफर की शुरुआत दुबई से करी। सबसे पहले उन्होंने अपनी गाड़ी को समुद्र के रास्ते ईरान तक भेज और खुद हवाई रास्ते से दुबई गए।

ईरान से शुरू किया गाड़ी का सफर

दुबई में घूमने के बाद उन्होंने ईरान की तरफ प्रस्थान किया। ईरान के बंदरबास पोर्ट पर स्कॉर्पियो शिप की गई थी, लेकिन अनमोल जैसवाल को उसको प्राप्त करने में काफी परेशानी का सामना करना पद। कठिनाइयों को पार करते हुए आखिरकर उन्होंने अपनी गाड़ी ईरान में हासिल कर ली।

यह भी पढ़ें: AI की मदद से RBI रखेगा बैंक पर ध्यान

Delhi London Road Trip: यूरोप के सड़कों पर दौड़ रही है भारतीय Scorpio

ईरान के बाद उन्हे यूरोप होते हुए लंदन पहुंचना था। ईरान के बाद उनका अगला पड़ाव तुर्की के शहर में था। तुर्की में घूमने के बाद उन्होंने बुल्गारिया, रोमानिया, सर्बिया, अल्बानिया और क्रोएशिया के रास्ते यूरोप के देशों में प्रवेश किया। इस Delhi London Road Trip में अनमोल कुल 25000 किलोमीटर का सफर करेंगे। यूरोप में वो ऑस्ट्रीया, जर्मनी, फ़्रांस, बेल्जियम, और लेचटेंसतें होते हुए वो लंदन जाएंगे।

समुद्र के नीचे से जाने वाली ट्रेन का करेंगे उपयोग

फ़्रांस के पेरिस शहर से वो लंदन की और प्रस्थान करेंगे। फ़्रांस से यूके में जाने के लिए अनमोल पानी के नीचे से जाने वाली यूरोटनल ट्रेन का सफर करेंगे। यूके के विभिन्न शहरों का भ्रमण कर अनमोल वापस भारत का रुख करेंगे और इसी प्रकार वो अपनी Delhi London Road Trip को पूरी करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Tax Refund नहीं मिलने का क्या है कारण?