Earn By Learn Digital Desk : यूके बोर्ड रिजल्ट 2024 को प्रेस कॉन्फ्रेंस में जारी करने के बाद छात्रों की सहूलियत के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर डायरेक्ट रिजल्ट लिंक को एक्टिव कर दिया जाएगा।
उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (UBSE) आज यानी 30 अप्रैल के दिन 10वीं, 12वीं के छात्रों का इंतजार खत्म करते हुए यूके बोर्ड रिजल्ट 2024 को सुबह 11.30 बजे जारी कर देगा। इन परिमामों को प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जारी किया जाएगा और इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में मैट्रिक और इंटर दोनों के नतीजों को जारी करने के साथ टॉपर्स के नाम, स्क्रूटनी और कंपार्टमेंट एग्जाम की डिटेल को भी साझा किया जाएगा। यूके बोर्ड रिजल्ट 2024 घोषित होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट पर उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट डायरेक्ट लिंक को एक्टिव कर दिया जाएगा।
यूके बोर्ड परीक्षा 2024 में इस वर्ष करीब ढाई लाख छात्रों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। इस संख्या में 2 लाख 10 हजार 354 छात्र 10वीं और 1 लाख 15 हजार 606 छात्र 12वीं के शामिल हैं। उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट 2024 का इंतजार कर रहे छात्र यहां जान लीजिए यूके बोर्ड रिजल्ट 2024 जारी होने से लेकर वेबसाइट पर डायरेक्ट लिंक एक्टिव होने तक हर नई जानकारी की